Top Bar

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिया तेजी लाने का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Oplus_16908288

दुमका: जिले में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंसियों को सौंपे गए आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि एनआरईपी को जिले में कुल 76 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का दायित्व दिया गया है। इनमें से 41 केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 18 केंद्रों में निर्माण कार्य जारी है और 17 केंद्रों का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

इसी प्रकार भवन प्रमंडल को सौंपे गए 48 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 33 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, 11 केंद्र निर्माणाधीन हैं और 4 केंद्रों का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।

वहीं विशेष प्रमंडल को कुल 204 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का दायित्व दिया गया है। इनमें से 86 केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 78 केंद्रों में निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 34 केंद्रों का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

joharnewslive
Author: joharnewslive

Leave a Comment

और पढ़ें