
मसलिया (दुमका): मसलिया के हटिया परिसर में सोमवार शाम झारखंड दलित समाज (जेडीएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत तुरी ने की। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से तपन कुमार मिर्धा को जिला उपाध्यक्ष, परेश मिर्धा को मसलिया प्रखंड अध्यक्ष, पुरन मिर्धा को प्रखंड सचिव तथा फूलकुमारी देवी को प्रखंड कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमंडलीय सचिव मिथुन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष रंजीत तुरी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में राजू मिर्धा, अजय मिर्धा, राजेश मिर्धा, विजय मिर्धा, नरेश मिर्धा, अर्जुन, लक्ष्मी देवी, बिना देवी, छाया देवी, नमन देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।








