Top Bar

जामा में बीडीओ डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में बैठक, आयुष्मान भारत योजना को लेकर सीएचओ और सहिया को दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जामा (दुमका): जामा प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में सीएचओ एवं सहिया साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Oplus_16908288

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ विवेक किशोर ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत गरीब और कमजोर परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने सीएचओ और सहिया साथियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को इस योजना की जानकारी दें और अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव तक योजना की जानकारी पहुंचाएं।

 

इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एस डी मिश्रा, बीपीएम अनूप साह, आयुष्मान मित्र सुमित कुमार, भीएलई सुरेन्द्र मंडल, शशि हेंब्रम, सीएचओ मीना किस्कू, यमुना कुमारी, सोनी श्वेता मुर्मू, राकेश कुमार, मोहन प्रजापति तथा सहिया साथी अनुश्री देवी, मरियम हेंब्रम, नीलम निर्मला हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

joharnewslive
Author: joharnewslive

Leave a Comment

और पढ़ें