Top Bar

दुमका का गौरव: शिवम मोदी बने CBSE 12वीं जिला टॉपर, 92.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही दुमका जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के मेधावी छात्र शिवम मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में 463 अंक प्राप्त कर 92.6% के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में गर्व का माहौल है।

शिवम मोदी शुरू से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी छात्र रहे हैं। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटे हैं, जबकि उनकी दो बड़ी बहनें हैं। उनके पिता आशीष कुमार मोदी भागलपुर रोड स्थित होंडा शोरूम के बगल में “दुर्गा ऑटो पार्ट्स” नामक दुकान चलाते हैं तथा उनकी माता एक गृहणी हैं।

शिवम की माता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिवम बचपन से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर और मेहनती रहा है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान देता था और पढ़ाई को प्राथमिकता देता था।

वहीं पिता आशीष कुमार मोदी ने भावुक होकर कहा कि हर पिता का सपना होता है कि उसका बेटा परिवार और जिले का नाम रोशन करे। आज शिवम ने उनके सपनों को सच कर दिया और पूरे परिवार के साथ दुमका जिले का भी मान बढ़ाया है।

अपनी सफलता पर शिवम मोदी ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। बेहतर तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए वह बाहर जाकर विशेष कोचिंग लेने की योजना बना रहे हैं।

शिवम की इस शानदार सफलता से इलाके के युवाओं और छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।

joharnewslive
Author: joharnewslive

Leave a Comment

और पढ़ें